Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिलाई पिक अप दुर्घटना पर सरकार गंभीर, रोड सेफ्टी सेल शिमला से दुर्घटना सम्भावित सड़कों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
    हिमाचल प्रदेश

    शिलाई पिक अप दुर्घटना पर सरकार गंभीर, रोड सेफ्टी सेल शिमला से दुर्घटना सम्भावित सड़कों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

    By Himachal VartaJuly 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई के कोटी उतरउ सड़क मार्ग में गत दिनों हुए पिकअप दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार  ने संज्ञान लेते हुए, रोड सेफ्टी सेल शिमला से अधिकारियों की टीम को सिरमौर भेजने के आदेश के बाद, आज रोड सेफ्टी सेल के अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता रोजिफ शेफ व पुलिस उप-अधीक्षक अमर सिंह आज नाहन पहुंचे।
    रोड सेफ्टी सेल के अधिकारी सहित आरटीओ सिरमौर सोना चौहान, राष्ट्रीय उच्च  मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी व पुलिस विभाग की टीम ने आज नाहन-पांवटा उच्च मार्ग का निरीक्षण किया। यह टीम सिरमौर की सभी सड़कों व ब्लैक स्पॉट का जायजा लेगी और दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी।
    आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि नाहन से पांवटा सड़क का निरीक्षण करने के बाद पाया गया कि इस सड़क पर अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण ओवर स्पीड है। इस सड़क पर मुख्यतः सभी गाड़ियां 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलती पाई गई। जबकि हिमाचल के सभी एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा घोषित की गई है।
    उन्हांेने बताया कि इस समय जिला में कुल 18 ब्लैक स्पॉट है और 129 दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। इन 129 दुर्घटना सम्भावित स्थानों में से 22 राष्ट्रीय उच्च मार्ग व 107 अन्य सड़कों पर है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के टेंडर लग चुके हैं।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी 2021 में स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं इसके अतिरिक्त दुर्घटना साइन बोर्ड लगाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को आदेश भी जारी कर दिए गए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.