Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊर्जा मंत्री ने 08 करोड़ 07 लाख रूपये की लागत से बन रहे भरली महाविद्यालय का किया निरीक्षण
    हिमाचल प्रदेश

    ऊर्जा मंत्री ने 08 करोड़ 07 लाख रूपये की लागत से बन रहे भरली महाविद्यालय का किया निरीक्षण

    By Himachal VartaJuly 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    आंजभोंज क्षेत्र की सभी 11 पंचायतों में पीने के पानी का स्थाई निवारण के लिए व्यय किए जा रहे है 52.80 करोड़

    पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के आंजभोंज में लगभग 08 करोड़ 07 लाख रूपये की लागत से बन रहे भरली महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कॉलेज में जल्द से जल्द बिजली, पानी व फर्नीचर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए 40 लाख रूपये की घोषणा की। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग से ट्रांसफार्मर स्थापित करने की घोषणा भी की।
    इस मौके पर उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस कॉलेज का उद्घाटन कर आंजभोंज की जनता को समर्पित किया जाएगा और नघेता वरिष्ठ विद्यालय में चल रही कक्षाओं को स्थानांतरित किया जाएगा ताकि आंजभोंज क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता न पडे।
    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आंजभोंज क्षेत्र की सभी 11 पंचायतों में पीने के पानी की स्थाई निवारण के लिए तीन बड़ी योजनाओं के तहत 52.80 करोउ़ रूपये व्यय किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवन टौरू के ऊपर शेड के लिए 4.5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन डांडा के लिए 4.5 लाख रूपये जबकि टौरू पंचायत में बन रहे खेल मैदान के लिए 3 लाख रूपये, नघेता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन निर्माण के लिए 60 लाख व महिला मण्डल भवन के नवीनीकरण के लिए 50 हजार रूपये देने की घोषणा की।
    उन्होेंने मौके पर इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए राजपुरा में बिजली के बिल जमा करने की सुविधा शुरू करने के आदेश दिए। इससे पहले स्थानीय लोगों को पुरूवाला में बिजली बिल जमा करवाने जाना पड़ता था।
    ऊर्जा मंत्री ने आंजभोंज में बिजली, पानी, सडक, रास्ता निर्माण सिंचाई से संबंधित जनसमस्याओं को सुना और अधिकतम शिकायतों का निपटारा किया। उन्होंने बताया कि आज प्राप्त हुई बिजली बोर्ड से संबंधित सभी मांगों और शिकायतों को 6 माह के भीतर पूरा किया गया।
    उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार इस क्षेत्र का दौरा किया था तब यहां सड़कों की हालात खराब थी और नदियों पर पुल भी नही थे। उनके कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र का काफी विकास हुआ है और इस क्षेत्र के लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि डिलिमिटेशन का फायदा इस क्षेत्र के लोगों को पांवटा साहिब से जुड़कर मिला है जोकि पूर्व में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दूर कोने में था। आज यह क्षेत्र विकास की नई ऊचाईयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सांसद निधि व विधायक निधि बंद होने के बाद भी जयराम सरकार ने विकास में कोई कमी आने नहीं दी है।
    इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष अरिवन्द गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान, महामंत्री देवराज चौहान, ग्राम पंचायत प्रधान टौरू डांडा, कमला देवी, उप प्रधान रामलाल चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.