Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को जारी एसओपी का करना होगा पालन : उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को जारी एसओपी का करना होगा पालन : उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों को दर्शनों के लिए खोल दिया गया है जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी गई है। जिसके तहत जिला सिरमौर में भी धार्मिक स्थलों को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए केवल दर्शनों के लिए खोला गया है।

    उन्होंने आउ बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। दर्शन के दौरान मूर्तियों व मंदिर की घंटियों को छूने की अनुमति नहीं होगी और न ही मन्दिर परिसर में प्रसाद व आचमन वितरण किया जाएगा।

    जारी दिशा निर्देशों के अनुसार केवल कोरोना लक्षण रहित व्यक्तियों को ही दर्शनों की इजाजत होगी। श्रद्धालुओं को उचित दूरी बनाए रखने के लिए चिन्हित किए गए स्थान पर रह कर दर्शनों की अनुमति होगी। परिसर में स्थित दुकानों, स्टॉल तथा कैफेटेरीया आदि में भी दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

    जारी की गई एसओपी के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों के अंदर हवन, भजन, विवाह और मुंडन संस्कार की अनुमति नहीं होगी और न ही मन्दिर परिसर में बनी सरायों में श्रद्धालुओं को ठहरने की अनुमति होगी। किसी भी श्रद्धालु को धार्मिक स्थल के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    धार्मिक स्थलों में प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रबंधन कमेटी यात्रियों तथा कर्मचारियों द्वारा उपयोग में लाए गए फेस कवर, मास्क तथा दस्तानों का उचित निपटान करना सुनिश्चित करेगी। धार्मिक स्थल में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों व 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति तथा गर्भवती महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं होगी।

    धार्मिक स्थल के पास आइसोलेशन रूम स्थापित किया जाएगा जहां कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कोरोना का नमूना लिये जाने के उपरांत संक्रमित पाए गए व्यक्ति को आइसोलेट किया जाएगा। दिव्यांग जनों को दर्शनों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएगें।

    मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर परिसर के प्रमुख स्थानों पर टच फ्री सोप डिस्पेंसर का उचित प्रबंध करेगा तथा थ्री लेयर मास्क भी उपलब्ध करवाएगा।

    उन्होंने बताया कि यदि धार्मिक परिसर में कोई भी व्यक्ति के संक्रमित पाया जाता है तो उसे अन्य लोगो से अलग रखा जाएगा तथा संक्रमित को चिकित्सक के निरीक्षण होने तक उसे फेस कवर व मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा और तुरन्त नजदीकी चिकित्सालय या जिला हेल्प लाईन नम्बर पर सूचित किया जाएगा इसके अतिरिक्त व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने पर पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।

    जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि श्रद्धालु अति आवश्यक होने पर ही धार्मिक स्थलों पर आए तथा घर पर ही ऑनलाइन दर्शन, आरती का आनन्द ले।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.