नाहन (हिमाचलवार्ता)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब और द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब द्वारा मां यमुना बाल पार्क को रिनोवेट करने जिम्मा लिया गया है। जिसके बाद उसकी ओपनिंग रोटरी क्लब के सीनियर सदस्यों की मौजूदगी में की गई। मां यमुना बाल पार्क की साफ-सफाई ,रंग रोगन और मूर्तियों को दोबारा बनवा कर इस पार्क को पुनः नगर वासियों और बच्चों को समर्पित किया गया है।
पार्क का पुनर्निर्माण चेयरमैन रोटेरियन एनपीएस नारंग के नेतृत्व में हुआ। इसी को लेकर एनपीएस नारंग ने बताया कि पार्क की दशा को देखते हुए यह निर्णय लिया गयागयानी ताकि गुरु की नगरी में एक अच्छा पार्क स्थापित हो सके। इसके साथ ही बच्चों के उत्थान और उनके खेलने कूदने के लिए अच्छी जगह तैयार हो सके।
इसके साथ ही रोटरी क्लब के प्रधान अरविंद सिंह मारवाह का कहना है की रोटेरियन एनपीएस नारंग का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने इतनी शिद्दत के साथ इस पार्क को रिनोवेट कर बच्चों को समर्पित किया है। उन्होंने सभी रोटेरियन का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस पार्क में नगर परिषद से प्रस्ताव पास करवाकर इसे पुनर्निर्माण करवाया ।
प्रोजेक्ट के चेयरमैन रोटेरियन एनपीएस नारंग, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण शर्मा रोटेरियन हशमत राय, रोटेरियन कुलवंत सिंह चौधरी, रोटेरियन कविता गर्ग, रोटेरियन अरुण गोयल, रोटेरियन कविता गोयल रोटेरियन सुमेश वर्मा रोटेरियन डॉक्टर सूरज भैयाना रोटेरियन गुरप्रीत सिंह रोटेरियन डॉक्टर प्रवेश सबलोक रोटेरियन एनपीएस सहोता आदि उपस्थित थे।
