Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पत्रकारों के अधिकारों का हनन नही होगा सहन
    हिमाचल प्रदेश

    पत्रकारों के अधिकारों का हनन नही होगा सहन

    By Himachal VartaJuly 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 03 जुलाई (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में पत्रकारों की मान्यता के नियमों में किए जा रहे परिवर्तन के विरोध में सिरमौर प्रेस क्लब नाहन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त सिरमौर आर. के.गौतम से मिला। इस दौरान सिरमौर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा तथा सरकार से मांग की कि सरकार द्वारा पत्रकारों को सुविधा देने की बजाय उनकी सुविधाओं में कटौती करने का जो निर्णय ले रही है वह निंदनीय है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेजे गए ज्ञापन में सिरमौर प्रेस क्लब नाहन के प्रधान एसपी जैरथ व महासचिव सूरत पुंडीर के अतिरिक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया समूह के संपादकों को पत्र लिखकर कहा गया है कि प्रदेश व जिला स्तर पर केवल एक-एक पत्रकारों को मान्यता दी जाएगी ऐसे में हिमाचल में यह उन पत्रकारों का अपमान है जो पिछले लंबे समय से मीडिया कर्मी के रूप में काम कर रहे हैं। सिरमौर प्रेस क्लब के महासचिव सूरत पुंडीर ने इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई कि सरकार प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक व अन्य तमाम पत्रकारों के अलावा मीडिया समूह के डेस्क पर काम करने वाले संपादक व उपसंपादक आदि को भी तुरंत मान्यता प्रदान करें । ज्ञापन में कहा गया है कि मीडिया का क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है तथा उपमंडल स्तर तक समाचार पत्रों के अलावा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल पोर्टल लगातार मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया कर्मियों की अहम भूमिका रहती है। ज्ञापन में कहा गया है कि सिरमौर प्रेस क्लब अलग-अलग मंच से लंबे समय से पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहा है ��

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.