Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उप मण्डल स्तरीय पत्रकारों की उपेक्षा न करे सरकार , पच्छाद प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
    हिमाचल प्रदेश

    उप मण्डल स्तरीय पत्रकारों की उपेक्षा न करे सरकार , पच्छाद प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    By Himachal VartaJuly 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उप मण्डल स्तरीय पत्रकारों की मान्यता रद्द करने को लेकर जारी मामले से पच्छाद के पत्रकार भी बिफर गए हैं। पच्छाद प्रेस क्लब ने इसे जमीन से जुड़े पत्रकारों के साथ घोर अन्याय करार दिया है।

    क्लब के मुख्य संरक्षक संजय राजन व अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में पत्रकार ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मिले जहां उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन दिया गया। क्लब ने मांग की है कि सरकार पूरे मसले पर पुनर्विचार करे।जाता

    पच्छाद प्रेस क्लब के पदाधिकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर सहित विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक रीना कश्यप, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता से भी मिले और उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया।

    क्लब ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर क्लब के मुख्य संरक्षक संजय राजन, महासचिव सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष आरडी पराशर, विकास वर्मा भी उपस्थित थे।

    गौरतलब है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय प्रदेश उच्च न्यायालय के एक हालिया फैसले के बाद राज्य सरकार राज्य में उपमंडल स्तर के पत्रकारों की मान्यता को रद्द करने जा रही है। केवल जिला व राज्य स्तर पर केवल एक एक पत्रकार को ही मान्यता दी जाएगी।

    यदि यह फैसला सही है और इसे लागू कर दिया गया तो इससे प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाएगी साथ ही जमीन से जुड़े पत्रकार आम व्यक्ति की आवाज नहीं बन पाएंगे।

    मीडिया कर्मियों ने ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, सिविल सप्लाई कारपोरेशन उपाध्यक्ष बलदेव तोमर , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से मिल कर उनके द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.