Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सुरेश भारद्वाज ने खुदरा व थोक व्‍यापार को एसएमई उद्यम में शामिल करने का निर्णय सराहा
    हिमाचल प्रदेश

    सुरेश भारद्वाज ने खुदरा व थोक व्‍यापार को एसएमई उद्यम में शामिल करने का निर्णय सराहा

    By Himachal VartaJuly 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने खुदरा और थोक व्‍यापार को सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम में शामिल करने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले का खुदरा व थोक व्यापार क्षेत्र पर संरचनात्मक असर पड़ेगा। कोरोना  की मार झेल रहे इस क्षेत्र को बेहतर वित्त विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे जिससे यह संगठित हो सकेगा।

    मंत्री ने कहा कि संशोधित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत खुदरा और थोक व्यापार को भी भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता वाले क्षेत्र के तहत ऋण प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। संशोधित दिशा-निर्देशों के साथ अब खुदरा और थोक व्यापारियों को उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति होगी।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा आज यहां कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आई दिक्कतों से खुदरा और थोक व्यापार पर पड़े असर को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने इनको एमएसएमई के दायरे में लाने का फैसला किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के व्यापारियों को भी बधाई दी है।
    शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस फैसले से करोड़ों लोगों को लाभ होगा। खुदरा व थोक व्यापार प्रभावित होने से न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि उनके द्वारा दिया जा रहा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार भी प्रभावित हुआ। ऐसे में यह फैसला न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि करोड़ों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि देश भर में 2.5 करोड़ से अधिक व्यापारियों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है और केंद्र के इस निर्णय से प्रदेश सरकार के प्रयासों को और संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग व कोरोना से प्रभावित अन्य लोगों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.