9 जुलाई को होगा उग्र आंदोलन, सभी दुकानों को बंद करने का किया एलान
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधानसभा क्षेत्र शिलाई के कस्बा कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को लेकर स्थानीय लोग प्रदेश सरकार के प्रति उग्र आंदोलन करने पर उतारू हो गए है, स्थानीय लोगो सहित व्यापार मंडल की हुई सयुक्त बैठक में फैसला लिया गया है कि 9 जलाई को क्षेत्र की दशकों पुरानी अधर में लटकी खण्ड विकास कार्यालय खोलने की समस्या को लेकर बाजार बंद किया जाएगा तथा प्रदेश सरकार व स्थानीय नेताओं के खोखले वादों को लेकर अनशन किया जाएगा, क्षेत्र वासियों की ज्वलन्त मांग पूरी न होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह, चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष अतर सिंह पुंडीर, बोकाला पंचायत उपप्रधान प्रेम शर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरविक्रम, अधिवक्ता अनिल चौहान, अधिवक्ता रविंद्र पुंडीर, रघुवीर शर्मा, तपेंद्र चौहान, रमेश पुंडीर, दाताराम शर्मा, धनवीर पुंडीर, संजय चौहान, कपिल चौहान, रतिराम चौहान, ज्ञान चौहान,अनिल चौहान बताते है कि लगभग दो दशकों से कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को लेकर क्षेत्रीय लोग सरकार व क्षेत्रीय नेताओं के सामने गिड़गिड़ा रहे है लेकिन प्रदेश सरकार व सम्बन्धित विभाग राजनीति के दांवपेंच में फंसकर लोगो की समस्याओं को समझकर भी नासमझी वाले कार्य कर रही है।
सरकार में सत्तासीन नेताओं ने पहले खुद खण्ड विकास कार्यालय को खुलवाने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करवाई लेकिन अब तिलोरधार में कार्यालय खोलने की कवायत पर जनता से आंखे चुरा रहे है, क्षेत्र के लोग सब जानते है इसलिए दोगली चाल खेलने वाले नेताओं के साथ जनता भी दोगली नीति अपनाने वाली है तथा कफोटा में खण्ड कार्यालय न खुला तो क्षेत्र से ही नही बल्कि प्रदेश से चाटुकार नेताओ का पत्ता साफ किया जाएगा, मामले को लेकर 9 जुलाई से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
आश्चर्य इस बात का है कि कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय की औपचारिकताएं भाजपा के नेताओं ने पूर्ण करवाई है बोटों की राजनीति के चक्कर मे कफोटा में कांग्रेस के दिग्गज व छोटुभाई नेता छुपी सांधे बैठे है, पहले कफोटा में कार्यालय खोलने को लेकर औपचारिकताएं पूर्ण की गई, विभिन्न पंचायतों के ग्रामंसभा प्रस्ताव सरकार को भेजे गए लेकिन अब तिलोरधार में कार्यालय खोलने की कवायत को अंजाम दिया जा रहा, यहाँ बुद्धिजीवी लोगो को क्षेत्रीय राजनीतिक समझ आ रही है तथा विपक्ष ऊंट के बैठने का इंतजार कर रहा है बरहाल ज्वलन्त समस्याओं से क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा है।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस भाजपा की खींचतान में खण्ड विकास कार्यालय के मामले पर अंदरखाते खींचतान चल रही है क्षेत्रीय लोगो की दो दशकों से चल रही ज्वलन्त समस्या को लटकाया जा रहा है,विभाग व सरकार के नेताओं में अन्दर खाते किसको फायदा देने की कवायत चल रही है यह बात तो खण्ड कार्यालय खुलने पर स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन यदि कफोटा में कार्यलय न खुला तो भाजपा को सीधेतौर पर भारी नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
