Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में चलाया जाएगा पौधारोपण महाअभियान, जिलामें 102 बीघा भूमि पर रोपे जाएंगे 72000 से अधिक पौधे
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में चलाया जाएगा पौधारोपण महाअभियान, जिलामें 102 बीघा भूमि पर रोपे जाएंगे 72000 से अधिक पौधे

    By Himachal VartaJuly 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 102 बीघाभूमि पर 72000 पौधे रोपित किये जाएगें जिसके लिए जिला रेड क्रॉस सोसायटी केबैनर तले पौधारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राज्यपालकार्यालय से जुलाई माह के दौरान बडे स्तर पर पौधारोपण करने के आदेश प्राप्तहुए हैं जिसके अंतर्गत यह महाअभियान चलाया जाएगा। सिरमौर में आगामी वन महोत्सवपर इस महाअभियान की शुरूआत की जाएगी जिसके अंतर्गत पूरे जिला में पौधा रोपणकिया जाएगा। इस महाअभियान के अंतर्गत जिला रेड क्रॉस सोसायटी के बैनर तले 24000पौधे रोपित किए जाएगें जबकि वन विभाग के अंतर्गत 48000 से अधिक पौधे रोपितकिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसपौधारोपण अभियान के अंतर्गत उप मण्डल नाहन के धार क्यारी, जोहडों और खैरी चेंगणक्षेत्रों में लगभग 4 हैक्टेयर भूमि पर जबकि उप मण्डल पच्छाद के बाग पशोग औरचन्दोली महलोग पचांयतों में लगभग 3 हैक्टेयर भूमि पौधा रोपण कियाजाएगा। इसी प्रकार, उप मण्डल राजगढ के शिलांजी में 2 हैक्टेयर भूमि पर, उप मण्डलपांवटा साहिब के मानपुर देवडा में 2 हैक्टेयर भूमि पर, उप मण्डल संगडाह के देवडीखडाह क्षेत्र में 2 हैक्टेयर भूमि पर तथा उप मण्डल शिलाई के ग्वाली पश्मी में 2हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका परिषद नाहनके लगभग 16 स्थानों पर पौधा रोपण किया जाएगा और नाहन के जेल परिसर की 110बीघा भूमि सहित जिला के सभी शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में भीपौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महाअभियानको सफल बनाने के लिए जिला सिरमौर में सभी ग्राम पंचायत, नेहरू युवा केन्द्र केसदस्य, एनसीसी व एनएसएस के सदस्य, सभी महिला मण्डल व युवा मण्डल, स्ंवय सहायता समूह व गैरसरकारी सस्थाएं हिस्सा होंगे। इस बैठक में उपायुक्त नेसभी उप मण्डलाधिकारियों को उप मण्डल स्तर पर रेड क्रॉस कमेटी स्थापित करने केआदेश दिए और बडे स्तर पर लोगों को इस कमेटी में जोडने के लिए मेम्बरशिपडाªइव चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उप मण्डल स्तर पर सभीविभागों को इस अभियान के लिए जिला वासियों को जोडने के लिए व्यापक जागरूकताअभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होने बताया कि इसअभियान के दौरान कच्नार, चील, तूनी, शीशम, बॉस, आंवला, जामुन, अशोक, बेल, अर्जुन,नीम, आम, पीपल सहित अन्य मेडिसन पौधे भी रोपित किए जाएंगे ताकि जिला वासियोंकी आर्थिकी भी सुदृढ हो सके। उन्होंने बताया कि जिला में बंदरो से निजातपाने के लिए फल दायक पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जिला के नगर पालिकापरिषद क्षेत्रों में पानी के नालों में जल शोधक पौधे रोपित किए जाएंगे। बैठक में उपायुक्त ने सभीउप मण्डलाधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए आवश्यककदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिला की दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैगपाये जाने पर बडे स्तर पर चालान करने के आदेश दिए और जिला वासियों को प्लास्टिकका इस्तेमाल न करने के लिए उप मण्डलाधिकारियों को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने केआदेश दिए। इस बैठक मे सहायक आयुक्तप्रिंयका चन्द्रा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.