Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल ने जगदीश भारद्वाज के निधन पर जताया दुःख
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को लेकर स्थानीय लोगों में व्यापक औकात रोष
    हिमाचल प्रदेश

    कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को लेकर स्थानीय लोगों में व्यापक औकात रोष

    By Himachal VartaJuly 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    9 जुलाई को होगा उग्र आंदोलन, सभी दुकानों को बंद करने का किया एलान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  विधानसभा क्षेत्र शिलाई के कस्बा कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को लेकर स्थानीय लोग प्रदेश सरकार के प्रति उग्र आंदोलन करने पर उतारू हो गए है, स्थानीय लोगो सहित व्यापार मंडल की हुई सयुक्त बैठक में फैसला लिया गया है कि 9 जलाई को क्षेत्र की दशकों पुरानी अधर में लटकी खण्ड विकास कार्यालय खोलने की समस्या को लेकर बाजार बंद किया जाएगा तथा प्रदेश सरकार व स्थानीय नेताओं के खोखले वादों को लेकर अनशन किया जाएगा, क्षेत्र वासियों की ज्वलन्त मांग पूरी न होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

    बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह, चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष अतर सिंह पुंडीर, बोकाला पंचायत उपप्रधान प्रेम शर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरविक्रम, अधिवक्ता अनिल चौहान, अधिवक्ता रविंद्र पुंडीर, रघुवीर शर्मा, तपेंद्र चौहान, रमेश पुंडीर, दाताराम शर्मा, धनवीर पुंडीर, संजय चौहान, कपिल चौहान, रतिराम चौहान, ज्ञान चौहान,अनिल चौहान बताते है कि लगभग दो दशकों से कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को लेकर क्षेत्रीय लोग सरकार व क्षेत्रीय नेताओं के सामने गिड़गिड़ा रहे है लेकिन प्रदेश सरकार व सम्बन्धित विभाग राजनीति के दांवपेंच में फंसकर लोगो की समस्याओं को समझकर भी नासमझी वाले कार्य कर रही है।

    सरकार में सत्तासीन नेताओं ने पहले खुद खण्ड विकास कार्यालय को खुलवाने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करवाई लेकिन अब तिलोरधार में कार्यालय खोलने की कवायत पर जनता से आंखे चुरा रहे है, क्षेत्र के लोग सब जानते है इसलिए दोगली चाल खेलने वाले नेताओं के साथ जनता भी दोगली नीति अपनाने वाली है तथा कफोटा में खण्ड कार्यालय न खुला तो क्षेत्र से ही नही बल्कि प्रदेश से चाटुकार नेताओ का पत्ता साफ किया जाएगा, मामले को लेकर 9 जुलाई से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

    आश्चर्य इस बात का है कि कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय की औपचारिकताएं भाजपा के नेताओं ने पूर्ण करवाई है बोटों की राजनीति के चक्कर मे कफोटा में कांग्रेस के दिग्गज व छोटुभाई नेता छुपी सांधे बैठे है, पहले कफोटा में कार्यालय खोलने को लेकर औपचारिकताएं पूर्ण की गई, विभिन्न पंचायतों के ग्रामंसभा प्रस्ताव सरकार को भेजे गए लेकिन अब तिलोरधार में कार्यालय खोलने की कवायत को अंजाम दिया जा रहा, यहाँ बुद्धिजीवी लोगो को क्षेत्रीय राजनीतिक समझ आ रही है तथा विपक्ष ऊंट के बैठने का इंतजार कर रहा है बरहाल ज्वलन्त समस्याओं से क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा है।

    सूत्रों की माने तो कांग्रेस भाजपा की खींचतान में खण्ड विकास कार्यालय के मामले पर अंदरखाते खींचतान चल रही है क्षेत्रीय लोगो की दो दशकों से चल रही ज्वलन्त समस्या को लटकाया जा रहा है,विभाग व सरकार के नेताओं में अन्दर खाते किसको फायदा देने की कवायत चल रही है यह बात तो खण्ड कार्यालय खुलने पर स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन यदि कफोटा में कार्यलय न खुला तो भाजपा को सीधेतौर पर भारी नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल ने जगदीश भारद्वाज के निधन पर जताया दुःख
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.