Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा साहिब में मनमाने दाम वसूल रहे फल एवं सब्जी विक्रेता
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा साहिब में मनमाने दाम वसूल रहे फल एवं सब्जी विक्रेता

    By Himachal VartaJuly 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    सीनियर सिटीजन काउंसिल ने प्रशासन से लगाई गुहार , दुकानों पर लगे रेट लिस्ट

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सीनियर सिटीजन काउंसिल पांवटा साहिब का कहना है कि पांवटा साहिब मे फल-सब्जी की रेहड़ी वाले मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इन पर प्रशासन का कोई चेक नहीं है यही कारण है कि किसी के पास रेट लिस्ट नहीं होती। काउंसिल की बैठक टी सी गुप्ता की अध्यक्षता मे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे आयोजित हुई।

    बैठक मे कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और प्रशासन ने दिक्कतें दूर करने की मांग की गई। बैठक मे मुख्य रूप से रेहड़ी फड़ी लगाकर फल व सब्जियां बेचने वालों की मनमानी पर रोष प्रकट किया गया।

    काउंसिल का कहना है कि संबंधित विभाग का इन पर कोई चेक नहीं है। जिस कारण ये मनमाने दामों पर फल व सब्जियां बेचने रहे हैं। कोई भी रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करता। जिससे उनकी मनमानी जारी है।

    यही नहीं ये सड़क के दोनों तरफ कहीं भी रेहड़ियां लेकर खड़े हो जाते हैं जिससे आए दिन जाम लगा रहता हैं। प्रशासन इन पर लगाम लगाएं और उन्हें कहीं एक जगह पर स्थान देकर वहां पर फल सब्जियां बेचने की व्यवस्था करें।

    नगर परिषद उनके लाइसेंस भी चेक करें जिससे पता चल सके कि कोई बिना लाइसेंस के सब्जी बेचने के बहाने शहर मे तो नहीं घूम रहा। बैठक मे नगर परिषद सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

    काऊंसिल का कहना है कि बरसात आ चुकी है लेकिन सडकों और गलियों की हालत ज्यों का त्यों बनी हुई है। जगह जगह सडकों पर गड्डे पड़े हुए हैं जिनमे पानी भरने के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों और बच्चों के गिरने का लगातार खतरा बना रहता है।

    गलियों की नालियां कूड़े से चौक है जिससे घरों मे पानी आ जाता है। कूड़े के ढेर जगह जगह लगे रहते हैं। सफाई व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जायें। कूड़ा ले जाने वाली गाड़ी शमशानघाट से होकर जाती है जिससे जगह जगह कूड़ा गिरता है और लोगों को परेशानी होती है।

    इसझ औंधे गाड़ी के लिए कोई अन्य रूट की व्यवस्था की जाएं। एनएच के दोनो तरफ फुटपाथ और नालियों की व्यवस्था की जाए ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हों। बैठक मे सीनियर सिटीजन को सम्मानित भी किया गया।

    इस मौके पर महासचिव एम एस भटनागर, जे पी शर्मा, एम एल ढींगरा, वी के गुप्ता, एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा, सुंदर लाल मेहता, एम एस कैंथ, जे एस साहनी, पी सी सैनी, आर सी गुप्ता, कुलवंत सिंह चौधरी, पी एल शर्मा, एन डी सरीन, एम आर वर्मा, जी सी शर्मा, एम एल अग्रवाल, एम एल गुप्ता, शांति स्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.