नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में 102 बीघाभूमि पर 72000 पौधे रोपित किये जाएगें जिसके लिए जिला रेड क्रॉस सोसायटी केबैनर तले पौधारोपण महा अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल कार्यालय से जुलाई माह के दौरान बडे स्तर पर पौधारोपण करने के आदेश प्राप्तहुए हैं जिसके अंतर्गत यह महाअभियान चलाया जाएगा। सिरमौर में आगामी वन महोत्सव पर इस महा अभियान की शुरूआत की जाएगी जिसके अंतर्गत पूरे जिला में पौधा रोपणकिया जाएगा।
इस महा अभियान के अंतर्गत जिला रेड क्रॉस सोसायटी के बैनर तले 24000 पौधे रोपित किए जाएगें जबकि वन विभाग के अंतर्गत 48000 से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस पौधारोपण अभियान के अंतर्गत उप मण्डल नाहन के धार क्यारी, जोहडों और खैरी चेंगण क्षेत्रों में लगभग 4 हैक्टेयर भूमि पर जबकि उप मण्डल पच्छाद के बाग पशोग और चन्दोली महलोग पचांयतों में लगभग 3 हैक्टेयर भूमि पौधा रोपण किया जाएगा।
इसी प्रकार, उप मण्डल राजगढ के शिलांजी में 2 हैक्टेयर भूमि पर, उप मण्डल पांवटा साहिब के मानपुर देवडा में 2 हैक्टेयर भूमि पर, उप मण्डल संगडाह के देवडीखडाह क्षेत्र में 2 हैक्टेयर भूमि पर तथा उप मण्डल शिलाई के ग्वाली पश्मी में 2 हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, नगर पालिका परिषद नाहन के लगभग 16 स्थानों पर पौधा रोपण किया जाएगा और नाहन के जेल परिसर की 110 बीघा भूमि सहित जिला के सभी शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी पौधारोपण किया जाएगा।
इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला सिरमौर में सभी ग्राम पंचायत, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, एनसीसी व एनएसएस के सदस्य, सभी महिला मण्डल व युवा मण्डल, स्वयं सहायता समूह व गैर सरकारी सस्थाएं हिस्सा होंगे।
बैठक में उपायुक्त नेसभी उप मण्डलाधिकारियों को उप मण्डल स्तर पर रेड क्रॉस कमेटी स्थापित करने के आदेश दिए और बडे स्तर पर लोगों को इस कमेटी में जोडने के लिए मेम्बरशिप ड्राइव चलाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने उप मण्डल स्तर पर सभी विभागों को इस अभियान के लिए जिला वासियों को जोडने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
इस अभियान के दौरान कच्नार, चील, तूनी, शीशम, बॉस, आंवला, जामुन, अशोक, बेल, अर्जुन, नीम, आम, पीपल सहित अन्य मेडिसन पौधे भी रोपित किए जाएंगे ताकि जिला वासियों की आर्थिकी भी सुदृढ हो सके।
उन्होंने बताया कि जिला में बंदरो से निजात पाने के लिए फल दायक पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जिला के नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में पानी के नालों में जल शोधक पौधे रोपित किए जाएंगे।
बैठक में उपायुक्त ने सभी उप मण्डलाधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिला की दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैगपाये जाने पर बडे स्तर पर चालान करने के आदेश दिए और जिला वासियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए उप मण्डलाधिकारियों को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के आदेश दिए।