Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलर लाइटों से जगमग हो रहे सिरमौर के गांव, 2571 लाइटें लगाई जा रही
    हिमाचल प्रदेश

    सोलर लाइटों से जगमग हो रहे सिरमौर के गांव, 2571 लाइटें लगाई जा रही

    By Himachal VartaJuly 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    वर्तमान वित्त वर्ष में 6500 स्ट्रीट लाइटें लगाने का है प्रस्ताव

    2020-2021 में 4.35 करोड़ रुपए के सौर ऊर्जा आधारित उपकरण करवाए लोगों को उपलब्ध

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा के स्वच्छ एवं सर्वोत्तम विकल्प के रूप में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य ऊर्जा विकास अभिकरण (हिम ऊर्जा) लगातार प्रयासरत है, जिसके लिए जिला सिरमौर में विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग 4 करोड़ 35 लाख रुपए के सौर ऊर्जा आधारित उपकरण लोगों को उपलब्ध करवाए गए हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में 6500 स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव हिम ऊर्जा निदेशालय को भेजा गया है जिसे निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
    यह जानकारी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ओम प्रकाश ने देते हुए बताया कि कुल 2571 लाइटें, जिनका मूल्य 4,34,92,025 रुपए है, इनमें से 32,35,000 रूपए विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त हुए और कुल 2,99,36,000 रुपए की सब्सिडी जिसमें 2,91,15,000 रूपए केन्द्र सरकार से और 8,21,000 रुपए राज्य सरकार से प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, 1,03,21,025 रूपए 14वें वित्त आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायतों से प्राप्त हुए।
    उन्होंने बताया कि जिला में राष्ट्रीय सोलर मिशन के अंतर्गत दो प्रकार की 1800 सोलर लाइटें अनुदान पर प्रदान की जा रही हैं। मिशन के अतंर्गत लाभार्थियों को 17300 रुपए प्रति लाइट के हिसाब से 1600 लाइटें तथा दूसरी प्रकार की 200 लाइटें 23350 रुपए की लागत से 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाई गई हैं। इस मिशन में विभाग द्वारा 3 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपए व्यय किए जा चुके हैं। इस मिशन के तहत लोगों के घरद्वार पर सोलर लाइट स्थापित की जाती है, जिसमें उन्हें सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान किया जाता है।
    परियोजना अधिकारी ने बताया कि 14वें वित्त आयोग में 1 करोड़ 03 लाख 21 हजार रुपए की लागत से 715 लाइटें 14435 रुपए प्रति लाइट के हिसाब से पंचायतों को उपलब्ध करवाई गई हैं। इस राशि का भुगतान पंचायतों द्वारा किया गया है। इसी प्रकार, अनुसूचित जाति उप योजना के तहत अनुसूचित जाति बहुल पंचायतो को 8 लाख 21 हजार रुपए की लागत से 56 सोलर लाईटें 100 प्रतिशत अनुदान पर वितरित की जा चूकी हैं।
    उन्होंने बताया कि ऑफ ग्रिड योजना के तहत नाहन न्यायालय परिसर में 12 लाख रुपए की लागत से 10 किलोवाट का एक सोलर प्लांट न्यायालय की ओर से दी गई राशि द्वारा स्थापित किया गया है।
    ओम प्रकाश ने बताया की विभाग द्वारा लोगों को जिला में 32 सोलर कुकर 3255 रुपए प्रति कुकर के हिसाब से तथा 2 डिश टाइप सोलर कुकर 7122 रुपए प्रति कुकर के हिसाब से लोगों को प्रदान किए जा चुके हैं ताकि लोगों के घरों में ईंधन की बचत हो सके। इसके अतिरिक्त, सोलर थर्मल योजना के अतंर्गत जिला में 26775 रुपए प्रति गीजर के हिसाब से 200 लीटर क्षमता के 3 सोलर गीजर 30 प्रतिशत अनुदान पर प्रदान किए गए हैं जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को 7650 रुपए का अनुदान प्रदान किया गया हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.