Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना एसओपी का पालन करवाने व संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों की निगरानी के लिए जिला व उप मण्डल स्तरीय कमेटीयां गठित
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना एसओपी का पालन करवाने व संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों की निगरानी के लिए जिला व उप मण्डल स्तरीय कमेटीयां गठित

    By Himachal VartaJuly 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित और प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोरोना एसओपी का पालन सुनिश्चित करने के लिए तथा संभावित कोरोना कि तीसरी लहर की तैयारियों की निगरानी के लिए जिलाधीश सिरमौर आर के गौतम ने जिला स्तरीय व उप मण्डल स्तरीय कमेटीयां गठित की हैं।
    आदेशों के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर जिला स्तरीय कमेटी की संयोजक होंगी। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रतिनिधि, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, पीओ डीआरडीए, जिला पंचायत अधिकारी और सहायक औषधि नियंत्रक इस कमेटी के सदस्य होंगे। जिला राजस्व अधिकारी इस कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।
    कमेटी कोविड-19 मामलों से निपटने की व्यवस्था की समीक्षा करने के अतिरिक्त ऑक्सीजन सयंत्रों की त्वरित स्थापना व गैस पाइपलाइन सिस्टम, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन युक्त बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के साथ पीएसए प्लांट की कार्यक्षमता सुनिश्चित करेगी।
    कमेटी कोविड-19 संक्रमित पाए गए लोगों की टेस्टिंग, ट्रेसिंग व ट्रैकिंग पर नजर रखेगी व अधिक से अधिक लोगों कि टेस्टिंग का प्रयास सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त जिला में आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का प्रबंध भी सुनिश्चित करेगी।
    इसी प्रकार उप मण्डल स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है तथा संबंधित उप मण्डलाधिकारी को संयोजक बनाया गया है। उप मण्डल पुलिस अधिकारी/एसएचओ, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार तथा खण्ड विकास अधिकारी इस कमेटी के सदस्य होंगे।
    जिलाधीश सिरमौर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनलॉक की प्रक्रिया में ढील देने के बाद प्रदेश के कई सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक भीड़ पाई गई है और उन स्थानों पर कोविड-19 व्यवहार व सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन लोगों द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसके चलते हिमाचल सरकार के आदेशों के अनुसार सिरमौर में जिला स्तरीय व उप मण्डल स्तरीय कमेटीयों का गठन की किया गया है जोकि सिरमौर के सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना एसओपी का पालन सुनिश्चित करवाएगी। इसके अतिरिक्त यह कमेटीयां कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मध्य नजर जिला में तैयारियों की निगरानी करेंगी।
    जिला स्तरीय व उप मण्डल स्तरीय कमेटीयां समय-समय पर बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगी और जिलाधीश सिरमौर को वस्तुस्थिति से अवगत करवाएंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.