नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा नाहन विधानसभा क्षेत्र की मण्डल की विशेष बैठक आज नाहन में श्री प्रताप ठाकुर मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुइर्, जिसमें डाॅ0 राजीव बिन्दल, श्री विनय गुप्ता, श्री ओ.पी सैनी, आर. आर. शर्मा, श्री दीन दयाल जी उपस्थित रहे।
इस मौका पर बोलते हुए डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर कार्य करने वाली पार्टी है, कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके आग्रह पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड 28 पुलों पर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और चार पुलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सडकों और पेयजल योजनाओ का काम तेज गति से प्रगति पर है।
डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के वरिष्ठ एवं वृद्धजनों के कल्याण के प्रति संकल्पित है और सरकार द्वारा वृद्वों की सेवा और सम्मन स्वरूप साढे चार लाख वृद्वों को विशेष पैंशन लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान देते हुए 65 साल से ऊपर की सभी बहनों को पैंशन लगाने का क्रम शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आयुष्मान कार्ड व हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से लाखों रोगियों का इलाज कराया। भाजपा ने किसानों को 8-8 हजार रुपये किसान निधि पहुंचाई है।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास और सेवा दोनों का माॅडल बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जन सेवा के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा मोर्चो के अध्यक्षों ने अपने लक्ष्य निर्धारित किए। सभी ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने और पार्टी एवं सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विनय गुप्ता ने इस अवसर पर जुलाई-अगस्त में पूरे संगठन को सुद्ढ़ करने का संदेश दिया।
Breakng
- पवित्र श्री रेणुका जी झील में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।
- भाजपा अध्यक्ष के साथ शिक्षक को तस्वीर लेना पड़ा महंगा हुआ निलंबित
- राजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शवराजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शव
- नहाते हुए टोंस नदी में डूबा पांवटा का18 वर्षीय युवक
- कांग्रेस के चुनावी पोस्टर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को नहीं मिली जगह
- बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार
Sunday, May 19