Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश सरकार ने किया राज्यपाल के सम्मान में हाई-टी का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश सरकार ने किया राज्यपाल के सम्मान में हाई-टी का आयोजन

    By Himachal VartaJuly 11, 2021
    Facebook WhatsApp
    (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सम्मान में आज पीटरहाॅफ में हाई-टी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शाॅल तथा भारतीय और बौद्ध संस्कृति की प्रतीक थंका पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुंदर प्रदेश है और यहां के लोग परिश्रमी, विकासशील और संतोषी हंै। लोगों के मन में बहुत पवित्रता, भोलापन व अपनापन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत ही भावुक क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के अपार स्नेह की यादें अपने साथ लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर वर्ग, सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं और सभी संगठनों का तथा सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इन दो सालों में उन्होंने जिन हिस्सों का दौरा किया, विकास की दस्तक को अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि पर्यटन, कौशल विकास और टेक्नौलाॅजी पर अधिक फोकस रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य संसाधनों को और सुदृढ़ करना है और इसे ग्रामीण क्षेत्र तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य को विशेषकर पर्यावरण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यहां के वन राज्य की शोभा हैं इसलिए हरित आवरण को बढ़ना चाहिए।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के 1 वर्ष और 10 महीने के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त कि की निवर्तमान राज्यपाल को भी इस छोटे से पहाड़ी राज्य का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ होगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के राज्यपाल के रूप में बंडारू दत्तात्रेय जैसे सज्जन और कर्मयोगी व्यक्तित्व पर प्रदेश और प्रदेशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल को भी उनके द्वारा प्राप्त स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करने के साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सामान्य प्रशासन के सचिव देवेश कुमार, महाधिवक्ता अशोक शर्मा तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.