Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के कोटा पाब, टिक्करी डसाकना, जबडोग व पोका में उचित मूल्य की दुकान के लिए  करें आवेदन
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के कोटा पाब, टिक्करी डसाकना, जबडोग व पोका में उचित मूल्य की दुकान के लिए  करें आवेदन

    By Himachal VartaJuly 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की  ग्राम पंचायत कोटा पाब के ग्राम काण्डी, ग्राम  पंचायत   पोका, ग्राम पंचायत टिक्करी डसाकना  के ग्राम  खुईशरा व ग्राम पंचायत रणफुआ जबडोग में उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते है।
    यह जानकारी जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पवित्रा ने देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थियों ग्राम पंचायत, स्वंय सहायता समूह, सहकारी समितियॉ, महिलाओं का समूह, एकल नारी, विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रहीं हों, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जोकि उचित मूल्य की दुकान का कार्य ठीक प्रकार से करने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो, अपना आवेदन सादे कागज पर 2 अगस्त, 2021 तक जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन के कार्यालय में आवेदन कर सकते है।
    आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, आवेदक शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वंय तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी अनिवार्य है, जिनके बिना आवेदन अस्वीकृत व रद्द कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र यदि आवेदक बी.पी.एल., एस.सी., ओ.बी.सी., एस.टी. परिवार से सम्बन्ध रखता व रखती है, तो इस संदर्भ में प्रमाण पत्र भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र, यदि आवेदक उसी वार्ड का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है तो इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विधवा एकल नारी से सम्बन्धित दस्तावेज जो भी उपलब्ध हों, स्वंय सत्यापित छायाप्रतियां भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें ताकि वरीयता तय की जा सके तथा अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बरः-01702-222558 पर भी संपर्क कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.