नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत कोटा पाब के ग्राम काण्डी, ग्राम पंचायत पोका, ग्राम पंचायत टिक्करी डसाकना के ग्राम खुईशरा व ग्राम पंचायत रणफुआ जबडोग में उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते है।
यह जानकारी जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पवित्रा ने देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थियों ग्राम पंचायत, स्वंय सहायता समूह, सहकारी समितियॉ, महिलाओं का समूह, एकल नारी, विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रहीं हों, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जोकि उचित मूल्य की दुकान का कार्य ठीक प्रकार से करने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो, अपना आवेदन सादे कागज पर 2 अगस्त, 2021 तक जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन के कार्यालय में आवेदन कर सकते है।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, आवेदक शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वंय तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी अनिवार्य है, जिनके बिना आवेदन अस्वीकृत व रद्द कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र यदि आवेदक बी.पी.एल., एस.सी., ओ.बी.सी., एस.टी. परिवार से सम्बन्ध रखता व रखती है, तो इस संदर्भ में प्रमाण पत्र भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र, यदि आवेदक उसी वार्ड का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है तो इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विधवा एकल नारी से सम्बन्धित दस्तावेज जो भी उपलब्ध हों, स्वंय सत्यापित छायाप्रतियां भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें ताकि वरीयता तय की जा सके तथा अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बरः-01702-222558 पर भी संपर्क कर सकते है।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Monday, July 6