Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आशा वर्कर्स को एक साल से नहीं मिला इंसेंटिव, जान जोखिम पर दाल कर कर रही कार्य
    हिमाचल प्रदेश

    आशा वर्कर्स को एक साल से नहीं मिला इंसेंटिव, जान जोखिम पर दाल कर कर रही कार्य

    By Himachal VartaJuly 13, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर यूनियन पांवटा साहिब ब्लॉक की एक बैठक राजबाला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके उपरांत सभी आशा वर्कर्स ने अपनी अपनी समस्याएं रखी।
    इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा व जिला आशा वर्कर्स यूनियन की प्रधान रक्षा ठाकुर भी मौजूद रहे। इस बैठक में आशा वर्कर्स की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य तौर पर जनवरी 2021 से जून 2021 तक कोविड-19 का इंसेंटिव दिए जाने की मांग की गई।
    डिलीवरी व जांच का इंसेंटिव अप्रैल 2000 से मार्च 2021 तक नहीं मिला है, उसे भी जारी करने की मांग की गई। सभी आशा वर्कर्स के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई। सभी आशा वर्कर का इंसेंटिव हर महीने की 1 तारीख को दिया जाना चाहिए।
    जनवरी 2021 को सरकार द्वारा मार्च तक ₹1000 अप्रैल-मई का 1500 रुपए और बजट कैबिनेट में तीन बार 750 रुपए की घोषणा की गई है जो अभी तक नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थान में प्रस्ताव की प्रोत्साहन राशि को भी बहाल किया जाए। साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन की भी हर दिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाए।
    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के पहले प्रति महिला 150 रुपए दिया जाता था जो अब घटाकर सिर्फ 100 रुपये कर दिया गया है। आशा वर्कर्स की मांग है कि तीन चेकअप के लिए हर महीने 300 रुपये प्रदान किया जाए। इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सीएमओ सिरमौर से मिलेगा तथा उनके समक्ष आशा वर्कर्स की मांगों को रखा जाएगा।
    जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर में सभी आशा वर्कर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी निभाई है। सिरमौर इंटक इनके द्वारा किए गए काम के लिए बधाई देता है और यदि तीसरी लहर आती है तो सभी आशा वर्कर्स को जान की सुरक्षा के लिए सरकार सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करें।
    इस मौके पर कमलजीत, अनीता, बबली, आशा, पूनम, सत्या, रेनू, प्रेमलता, मीरा, सरोज, दया, सीमा, रक्षा, सुनीला, नीलम, अंजना, शबाना, कमलेश, रजनी, बीना और नीलम आदि आशा वर्कर्स मौजूद रही।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.