Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
    हिमाचल प्रदेश

    राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    By Himachal VartaJuly 13, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इस अवसर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
    मुख्य सचिव अनिल खाची ने नियुक्ति वारंट पढ़ा।
    राज्यपाल के सचिव प्रियातु मंडल ने प्रभार प्रमाण-पत्र पर राज्यपाल के हस्ताक्षर प्राप्त किए।
    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, विधायकगण, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश पी.एस. राणा, मुख्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र चैहान, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय शर्मा, महापौर सत्या कौंडल, पुलिस महानिदेशक संजय कंुडू, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, विभिन्न आयोग, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य, विश्वविद्यालयों के कुलपति, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इसके पश्चात् मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह प्रदेश सरकार की विकास की पहल को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संविधान का उच्च पद है और वह प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।
    राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के समृद्ध पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम मिलकर कार्य करेंगे।
    श्री आर्लेकर ने कहा कि वह प्रदेश के लोगों के आतिथ्य सत्कार से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि गोवा लिबरेशन मूवमेंट में हिमाचल प्रदेश के कई लोगों ने अपना योगदान दिया जिनमें राम सिंह एक थे। वह उनके परिजनों से मिलने का प्रयास करेंगे।
    राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करने से पहले परिवार के सदस्यों के साथ यज्ञ में भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.