नाहन (हिमाचलवार्ता)। नियमों की अवहेलना करने पर नाहन में परिवहन विभाग द्वारा निजी बस ऑपरेटरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। देर रात परिवहन महकमे की टीम द्वारा एक निजी बस को अवैध रूप से सवारियां ले जाते हुए पकड़ा गया। जिसे भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया है।दरअसल पिछले कुछ दिनों से निजी बस ऑपरेटर अवैध रूप से सवारियों को हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा से राजधानी शिमला पहुंचा रहे थे जिसका सीधा नुकसान एचआरटीसी महकमे को उठाना पड़ रहा था क्योंकि निजी बसों द्वारा सवारियां उठाने के बाद एचआरटीसी की बसें भी खाली चल रही थी। परिवहन महकमे द्वारा जिस बस को पकड़ा गया यह निजी बस ऑपरेटर पांवटा साहिब से शिमला अवैध रूप से 70 सवारियों को ले जा रहा था जिसे परिवहन विभाग की टीम ने नाहन से करीब 9 किलोमीटर दूर जमटा दोसड़का के समीप पकड़ लिया ।
मीडिया से बात करते हुए आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि कुछ निजी बस ऑपरेटरों की तरफ से ही उन्हें सूचनाए मिल रही थी कि इन दिनों कुछ निजी बस ऑपरेटर अवैध रूप से हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा से सवारियों को शिमला ले जा रहे हैं।
जिसके बाद इस सूचना पर परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई। आरटीओ ने बताया कि 42 सीटर बस में करीब 70 सवारियां सवार थी जिसमें ना केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन किया गया था बल्कि कोविड-19 नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थी वही इस बस के पास इस रूट पर जाने की भी कोई परमिशन नही थी।
इस बस में सभी नेपाली मूल के लोग सवार थे जो राजधानी शिमला की तरफ जा रहे थे बस सवार का व्यक्ति मदन ने बताया कि उत्तराखंड से उन्हें एक निजी बस के जरिए हिमाचल की सीमा पर पहुंचाया गया और वहां से फिर हिमाचल की निजी बस में बिठाया गया और इस एवज में उनसे दो – दो हजार रूपए लिए गए है जो उनसे हिमाचल की सीमा में पहुंचने से पहले ही वसूले गए थे ।
सूत्रों के मुताबिक देर शाम पांवटा साहिब से सवारियो को लेकर 5 निजी बसे अवैध तरीके से राजधानी शिमला की तरफ रवाना हुई थी मगर एक बस पकड़े जाने के बाद 4 बसें कार्रवाई की सूचना दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दी गई।
