नाहन (हिमाचलवार्ता)। मेरे लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्र्तगत 6 करोड़ रुपये की लागत से सैनवाला से बर्मा पापडी सड़क के नवीनीकरण कार्य को लोकार्पित किया गया। यहां का बहुत बडा इलाका आज सुन्दर सड़क से जुड गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापडी के नए भवन का विधिवत उदघाटन करते हुए आनन्द की अनुभूति हुई, 60 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस भवन से बच्चों के जीवन में आशातीत परिवर्तन होगा।
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह बात रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत सैनवाला-बर्मापापड़ी सडक के उन्नय कार्य तथा बर्मापापड़ी रा. व.मा. पा. के नये भवन के लोकार्पण अवसर पर की।
डा. बिन्दल ने कहा कि बर्मा पापडी नाहन क्षेत्र का केन्द्रबिन्दु है यहां पर नया प्राईमरी हैल्थ सैन्टर बनाना दशकों से आपेक्षित था परन्तु हमें सौभाग्य मिला, भाजपा सरकार में श्री जयराम ठाकुर द्वारा आज पी.एच.सी. का भव्य भवन निर्माणधीण है। उन्होंने कहा कि बर्मा पापड़ी का सारा इलाका पशुधन रखता है परन्तु इलाज के लिए हरियाणा या काला आम्ब की ओर देखना पडता था। आज जो पशु चिकित्सालय खुला है वह भाजपा की देन है। वैटनरी होस्पिटल का नया शानदार भवन निर्माणधीन है कुछ महीनों में उसे भी जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार में विधायक के नाते पहली बारी में इतना सब कुछ कर पाना, हो जाना, इसके लिए बहुत बडे प्रयास की जरूरत रहती है। मुझे खुशी है कि जनता के सहयोग से ये प्रयास फलीभूत हुए हैं।
डा. बिन्दल ने सैनवाला बर्मा पापड़ी सड़क, स्कूल के नये भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और वैटनरी अस्पताल के लिए इलाका वासियों को बधाई देते हुए इन सब कार्यों के लिए श्री नरेन्द्र मोदी व श्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।
इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, ग्राम ंपचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारियों के अलावा लोक निर्माण विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
Thursday, October 8
