Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के अन्तर्गत आने वाले लाना-चेता गांव में भारी बारिश से लोगों के खेतों में घुसा मलबा
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के अन्तर्गत आने वाले लाना-चेता गांव में भारी बारिश से लोगों के खेतों में घुसा मलबा

    By Himachal VartaJuly 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव लानाचेता के गांव गुमन में एक बार फिर से भारी बारिश से यहा गुमन खडड मे भारी मात्रा मे पानी व मलबा आने से यहा खडड के आसपास बने घरो व पशु शालाओ मे मलबा घुस गया है।

    गौरतलब है कि पहले 12 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते यहां पर पीछे से भारी पानी बाढ़ बनकर घरों में आ गया था सोमवार को हुई अत्यधिक बारिश ने यहां के लोगों को डरा दिया दिया है।

    इसके साथ साथ यहां किसानो के खेतों मे भी मलबा घुस जाने के कारण किसानो की नगदी फसलों को नुकसान पंहुचा है। गुमन गांव के लोग अपने स्तर पर पानी के बहाव को बदलने की कोशिश की तब जाकर पानी का कटाव अन्य दिशा की और हुआ नही तो इनके घरों को काफी नुकसान होता।

    गुमन गांव में सोमवार को हुई बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि ग्रामीण भय के चलते घरों से बाहर निकल गए। बता दें कि बारिश से जहां किसानों की नगदी फसलें खेत खलियान को भारी क्षति पहुंची है वहीं यहां पर बारिश के चलते पीछे से आई बाढ़ का पानी घरों में घुस गया।

    ग्रामीण संतराम, प्रताप, सत्यपाल, दलीप सिंह, आदि लोगों का कहना है कि पिछले बार आई बारिश से यहां प्रसाशन की टीम जरूर पहुंची यहां पर क्रेड बायर व ढंगों को लगाने के लिए भी आश्वासन मिला मगर अभी तक यहां पर कोई भी कार्य नही हुआ है।

    इन्होंने कहा कि जब बारिश होती है तो हम लोग बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकल जाते है। इनका कहना है कि पीछे से सड़क कटान के चलते हमें बारिश में खतरा हो गया है इस लिए यहां पर जल्दी क्रेड वायर लगाए ताकि हम लोग यहां सुरक्षित रह सकें। वहीं मानसून की दूसरी मूसलाधार बारिश से नोहराधार क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए है।

    बारिश के चलते मुख्य सोलन मीनस मार्ग सुबह 8 बजे के बाद बंद हो गया। पानी का बहाव पुल के ऊपर से गुजर रहा है पानी का बहाव इतना ज्यादा हो गया है कि सड़क के आर पार कई छोटी बड़ी गाड़ियां फंस गई है।

    यह मार्ग तीन चार विधानसभा के अलावा उत्तराखंड को भी जोड़ता है मगर यह सोमवार सुबह से 6 घण्टे से बंद हो गया जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.