कौलांवाला भूड़ के 10 हजार लोगों को, 70 सालों के बाद जैसे आज आजादी मिली हो-डा. बिन्दल
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विधानसभा क्षेत्र का कौलावाला भूड बरसात के दिनों में टापू बन जाता था, यहां आवागमन पूरी तरह बन्द हो जाता था और एक प्रकार से जीवन ठहर सा जाता था। आज 8.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मझाडा पुल का लोर्कापण कर जनता को भारी राहत् दिलाने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। क्षेत्र में 8.5 करोड़ रुपये की लागत से नीमवाली का पुल भााजपा द्वारा ही बनाया गया है।
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह बात आज मझाड़ा खडड पर 8.5 करोड़ की लागत से निर्मित मझाड़ा पुल, खांदा मार्ग पर बने एक पुल का उदघाटन तथा दूसरे पुल का शिलान्यास, नीमवाली सड़क पर 8 पुलियों का शिलान्यास और बलसार-झाझ़ड सड़क के उदघाटन अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और प्रसन्नता का विषय है कि आज के इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर जहां क्षेत्रवासियों को मझाड़ा पुल का तोहफा मिला है, वहीं नीमवाली मार्ग पर 8 पुलियों का भूमि पूजन भी किया गया। इसी प्रकार कौलांवाला भूड़ क्षेत्र को लवासा चैकी से जोड़ने वाली अति महत्वपूर्ण बलसार-झाझड़ सड़क का उदघाटन भी आज ही किया गया है।
डा राजीव बिन्दल ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी, श्री जयराम ठाकुर जी की भाजपा सरकारों की बदौलत आज वो कौलावाला भूड़ का इलाका, जो सदा टापू में ही रहता था, आज 70 साल की आजादी के बाद आजाद हो गया है। कौलांवाला भूड़ क्षेत्र के करीब दस हजार लोगों की आबादी को जैसे आज आजादी हासिल हुई है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
