Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»ददाहू की मलिन बस्ती में चलाया गया मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान
    स्वास्थ्य

    ददाहू की मलिन बस्ती में चलाया गया मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान

    By Himachal VartaJuly 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो शिमला, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिला सिरमौर में चलाई जा रही मोबाइल वैन ने आज नाहन से होते हुए ददाहू, बिरला व पंजाहल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ददाहू की मलिन बस्ती में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो शिमला और जिला सिरमौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान भी चलाया गया।
    टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने में झिझक रहे लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें टीकाकरण अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 80 वर्षीय विद्या देवी ने भी टीका लगवाया। पहले वह टीका लगवाने के लिए नहीं मान रही थी लेकिन टीम द्वारा समझाए जाने पर वह टीका लगवाने के लिए राजी हो गई। इस टीकाकरण अभियान में 40 लोगों को मुफ्त टीके लगाए गए।
    सिरमौर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मोबाइल वैन 24 जुलाई तक जिला के अलग-अलग व दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान में भाग लेने और कोविड से बचाव हेतु जरूरी उपायों के बारे में लोगों को ऑडियो संदेश व पंपलेट द्वारा जागरूक कर रही है। इस दौरान लोगों को कोरोना जागरूकता हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनाया जा रहा है।
    23 जुलाई को प्रचार वाहन नाहन से बनेठी, निहोग, सराहां, बागथन, बनेठी से वापस नाहन पहुंचेगा

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.