Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन शहीद स्मारक पर 26 जुलाई को कारगिल शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन शहीद स्मारक पर 26 जुलाई को कारगिल शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    By Himachal VartaJuly 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    एनसीसी और एनवाईके के 25 बच्चे शहर के लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे में करेंगे जागरूक

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई 2021 को यहां शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल ऑपरेशन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा ने कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम 26 जुलाई को प्रातः 9ः50 बजे आरम्भ होगा और 9ः55 पर कारगिल ऑपरेशन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके पश्चात, प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए।
    प्रियंका चंद्रा ने बताया कि इस अवसर पर एनसीसी और नेहरू युवा केंद्र के 25 बच्चों द्वारा शहर के बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे में जागरूक किया जायेगा। एनसीसी के 5-5 बच्चों की 3 टुकडि़यां गोबिंदगढ़ मोहल्ला, गुन्नुघाट और बड़ा चौक बाजार में लोगों को जागरूक करेंगी जबकि नेहरू युवा केंद्र के 5-5 बच्चों की 2 टुकडि़यां कच्चा टैंक बाजार और बस स्टैंड में कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे लोगों में जागरूकता पैदा करेंगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.