Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कई वर्षो से बिना डाक्टरों के चल रहे रासूमांदर क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य संस्थान
    हिमाचल प्रदेश

    कई वर्षो से बिना डाक्टरों के चल रहे रासूमांदर क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य संस्थान

    By Himachal VartaJuly 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ ब्लॉक के रासूमांदर क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर के पद बीते कई वर्षों से खाली पड़े हैं जिससे इस क्षेत्र के करीब 15 हजार लोगों की सेहत रामभरोसे हैं।
    लोगों को छुटपुट बिमारी के इलाज के लिए सोलन अथवा शिमला जाना पड़ता है। गौर हो कि सिरमौर जिला में कुल 87 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां कार्यरत है जिसमें से 40 डिस्पेंसरियों में डॉक्टर के पद खाली पड़े है।

    रासूमांदर क्षेत्र के जाने माने साहित्यकार विद्यानंद सरैक ने कहा कि सरकार के घरद्वार पर गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े डॉक्टर व अन्य स्टाफ तथा मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एजेंट

    उन्होने जानकारी दी कि आयुर्वेदिक औषधालय भुज्जल, ज्ञानकोट, देवठी मझगांव, कलियोपाब तथा पीएचसी कोटी पधोग में सरकार द्वारा पिछले काफी वर्षों से कोई डॉक्टर नहीं भेजा है। यही नहीं पूरे रासूमांदर के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में प्रयोगशाला की सुविधा नहीं है जिस कारण रोगियों को छुटपुट टेस्ट इत्यादि करवाने के लिए सोलन जाना पड़ता है जिससे धन व समय की बर्बादी हो रही है।

    इनका कहना है स्टाफ ने होने से औषधालयों के भवन भी जर्जर हालत में हो चुके हैं। विद्यानंद सरैक ने कहा कि यदि कोई दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति के दौरान क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में प्राथमिक उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    उन्होने बताया कि टैंला नामक स्थान पर एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा निजी क्लिनिक खोला गया है जहां पर कई बार लोगों को मजबूरन छुटपुट बिमारी के इलाज के लिए जाना पड़ता है ।

    उन्होने कहा कि भाजपा राज में पच्छाद का रासूमांदर क्षेत्र विकास में बहुत पिछड़ चुका है। सरैक ने रासूमांदर क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर व अन्य स्टाफ भरने की मांग की है।

    जिला आयुर्वेद अधिकारी नाहन डॉ. राजेन्द्र देव ने बताया कि चिकित्सकों के पदों को भरना सरकार का विशेषाधिकार है , जिसके लिए इस कार्यालय से हर माह लिखित रूप में रिक्त पदों की सूची भेजी जाती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.