जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर और खण्ड स्तर पर भी दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह के अवसर पर कल नाहन में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिला के सभी उपमंडल स्तर और खण्ड स्तर पर भी कारगिल विजय दिवस मनाने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा ने दी।उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर भूतपूर्व को सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा और शाहिद स्मारक पर फूल अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि जी जाएगी तथा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई जाएगी।
