नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के ग्राम गुलाबगढ़ में आरवी फिटनेस जिम का उद्घाटन पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि जिम जाने से बॉडी फिट रहती है,दिन भर का काम करने में बहुत ज्यादा आसानी होती है। बॉडी फिट नहीं रहेगी तो दिनभर का काम सही तरीके से नहीं कर पाएंगे और आपको हमेशा आलस और थकावट महसूस होती है।
जिम जाने से तनाव कम होता है। अपने रोजाना के टेंशन से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा तरिका है व्यायाम करना। व्यायाम करने से आप ऊर्जावान रहेंगे जिससे किसी भी काम को करने में मन लगेगा। और उस काम को आप बहुत अच्छे से कर पायेंगे। जिससे आप बहुत खुश रहेंगे और टेंशन फ्रि भी।
बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करती है। वायरल बुखार जुखाम हो जाता है और यह इस वजह से होता है क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम बहुत ज्यादा कमजोर होता है जिसकी वजह से उनको बहुत जल्दी कोई भी बीमारी पकड़ लेती है जिसे वायरल फीवर बुखार जुखाम एलर्जी हर तरीके की बीमारी उनको बहुत आसानी से लग जाती है। चौधरी किरनेश जंग ने युवाओ को नशे से दूर रहने के लिए आव्हान किया है।
इस अवसर पर पांवटा साहिब कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिम मालिक मुजाहिर हुसैन, गोलडी, आदिल, शैंकी, जाकिर हुसैन, शोशल मीडिया मण्डल अध्यक्ष विवेक धीमान, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहब्बत अली, प्रधान राकेश चौधरी, इरफान, इक़बाल, असरफ, कुंडियों उपप्रधान नरेंद्र सैनी, किशोरी लाल, तारीफ अली कूचा, बूटा सिंह, निसार, रियात, तालिब, खालिक, रमजान, अनवर, जाकिर, मतलूब, सराफत, जुल्फकार, राजा आदि मौजूद रहे ।
