नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए 27 जुलाई को 29 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा।
27 जुलाई को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, स्वास्थ्य उप केन्द्र सैनवाला, स्वास्थ्य उप केन्द्र काला अम्ब, स्वास्थ्य उप केन्द्र त्रिमालि, स्वास्थ्य उप केंद्र बिरला, स्वास्थ्य उप केंद्र देवनी और सिविल अस्पताल ददाहू में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुर स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला और स्वास्थ्य उप केंद्र अजोली में कोरोना टीका लगाया जाएगा।
पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैना टिककर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिन्नी, स्वास्थ्य उप केन्द्र बडू साहिब, स्वास्थ्य उप केन्द्र दुधम, स्वास्थ्य उप केन्द्र चाखल, स्वास्थ्य उप केन्द्र नेई नेटी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामन की सेर और कुइना काटली में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोहराधार और स्वास्थ्य उप केन्द्र घंडूरी तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई, स्वास्थ्य उप केंद्र धार कोटि और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिम्बी में टीकाकरण किया जाएगा।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Sunday, July 5
