
नाहन (हिमाचलवार्ता)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में आने वाली तान दीयो रोड 10 दिनों से बंद है। जिसके कारण टमाटर सड़ने पर लाखों का नुकसान और आवाजाही के लिए 3 बसें बंद।
लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन रोनहाट को बार-बार कहने पर भी 10 दिनों तक भी सडको के रास्ते नहीं खुला पाए। विभाग की लापरवाही से टमाटर सड़ने पर गांव वासी को हो रहा लाखों का नुकसान। समस्त ग्राम वासी लोक निर्माण विभाग ने रोड को दो-तीन दिन के अंदर खुलवाने की मांग की है।
ग्रामीण चेतराम, बलिराम, जगपाल, महेंद्र सिंह, दाताराम, यशपाल, बाबूराम, केदिया राम, तोताराम बहादुर सिंह, धागू राम सूरत सिंह, दुला राम, गुमान सिंह, जन कल्याण एवं विकास संगठन संस्थापक सचिव रणदीप शर्मा आदि ने विभाग के खिलाफ रोष जताया है।
