नाहन (हिमाचलवार्ता)। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया 29 जुलाई, 2021 को एक दिवसीय सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।वन मंत्री 29 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे बातामण्डी में जल भण्डारण साइट का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद 11ः45 बजे राजपुर भगानी में निरीक्षण हट की चारदीवारी और हॉल की आधारशिला रखेंगे और दोपहर 12ः45 बजे वन विश्राम गृह भगानी की विशेष मुरम्मत, चारदीवारी और अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त, दोपहर 2 बजे वन विश्राम गृह मटरूवाला के नवीकरण किए गए कमरों का लोकार्पण करेंगे व अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। वन मंत्री 3ः45 बजे पांवटा साहिब में इको पार्क का निरीक्षण करेंगे जबकि 4ः15 बजे पांवटा साहिब में स्वर्णिम वाटिका का उद्घाटन करने के उपरान्त पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन सांय 5 बजे वन मंत्री विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब में मण्डल मिलान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Sunday, July 5