Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है सर्वे – उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है सर्वे – उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    आगामी 4 अगस्त तक पार्षद व स्थानीय लोग दें अपने सुझाव

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार नाहन शहर में लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सर्वे करवा रही है जिसमें शहर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण, पैदल फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक डेªनेज व्यवस्था स्थापित करना और ठोस कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करना आदि शामिल है।
    उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर पालिका परिषद के निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में एलएनटी कंपनी के प्रभारी बालाकृष्ण अय्यर की टीम ने गत सांय उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नाहन शहर के सौंदर्यीकरण व आधारभूत संरचनाओं के सुदृढीकरण व अन्य संभावनाओं को तलाशने से सम्बन्धित प्रस्तुती दी।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने नाहन नगरपरिषद के पार्षदों व स्थानीय लोगों से अपील की कि वह आगामी 4 अगस्त तक शहर के सौंदर्यीकरण, रखरखाव व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने सम्बन्धी सुझाव लोक निर्माण विभाग नाहन के अधीशाषी अभियन्ता को देना सुनिश्चित करें जिन्हेें इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।
    उन्होंने बताया कि सर्वे के अनुसार नाहन नगर परिषद व आसपास के 46 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा जिसमें एमसी के अतंर्गत लगभग 30 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 12 किलोमीटर व एमसी एरिया से बाहर 4 किलोमीटर सड़क शामिल है। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के 13 चिन्हित स्थानों पर शौचालय बनाने व शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाने व मेडिकल कॉलेज नाहन के समीप भी पार्किंग निर्माण का प्रावधान करना सुनिश्चित करें।
    उपायुक्त ने पार्षदों के सुझाव पर सर्वे कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रियासत काल में स्थापित किए गए डेªनेज सिस्टम को यथावत स्थिति में रखते हुए उसमें सुधार करें तथा आधुनिक डेªनेज सिस्टम और वर्षा जल संग्रहण टैंकों के निर्माण का भी प्रावधान सुनिश्चित करें।
    उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला और धर्मशाला को छोड़कर सभी जिला के मुख्यालयों में शहरी सड़क सुधारीकरण योजना के अंतर्गत सर्वे करवाया जा रहा है।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर, जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान, अध्यक्ष नगरपरिषद श्यामा देवी, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षदगण नगरपरिषद नाहन व सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दलबीर राणा उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.