नाहन (हिमाचलवार्ता)। हरिपुरधार में उपतहसील कांग्रेस सरकार की देन है और आज इस तहसील से हजारों लोगों को लाभ भी हो रहा है लेकिन पिछले 4 महीने से उपतहसील में नायब तहसीलदार का पद ही खाली है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। जब का औचक निरीक्षण करने रेणुका के विधायक विनय कुमार पहुँचे तो लोगों की भीड़ लगी थी लेकिन नायब तहसीलदार का पद ख़ाली था, स्थानीय लोगों ने उपतहसील में खाली चल रहे पदों को लेकर शिकायत भी की ।उन्होंने बताया कि हरिपुरधार महल क्षेत्र से रेणुका बीजेपी को हमेशा बढ़त मिलती रही है लेकिन जब उन्होंने यहां उपतहसील की स्थिति का जायजा लिया तो हैरान रह गए और रेणुका के छुटभैया बीजेपी नेताओं पर हंसी भी आई कि वो लोग जनता के बीच किस मुँह से विकास की बात करते है। रेणुका बीजेपी के नेताओं में ट्रांसफरो से लेकर टिकट तक की नूरा कुश्ती चली हुई जो कि बेहद हास्यपद है।
उन्होंने कहा कि हरिपुरधार उपतहसील के मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश की विधानसभा में दृढ़ता से रखूँगा और शीघ्र ही नए नायब तहसीलदार की नियुक्ति करवाएंगे ताकि क्षेत्र की जनता को कांग्रेस सरकार की दी उपतहसील से लाभ मिलता रहे।