Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने करसोग विधानसभा क्षेत्र में 55 करोड़ रूपये की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने करसोग विधानसभा क्षेत्र में 55 करोड़ रूपये की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

    By Himachal VartaJuly 29, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अशला व करसोग में लगभग 55 करोड़ रूपये की सड़क, जलापूर्ति, पुल और भवन निर्माण परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
    उन्होंने अशला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 करोड़ 28 लाख रूपये की उठाऊ पेयजल योजना बैहना खड्ड से सराहन, तेबन, ग्वालापुर, बालीधार, सनारली, 2 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना शाहोट, नांज एवं चैरीधार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ 81 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सराहन से शनोग सड़क व शकैलड़ से तुमन सड़क में घोरली खड्ड पर 2 करोड़ 62 लाख रूपये के व्यय से बनने वाले पुल के शिलान्यास किए। उन्होंने 2 करोड़ 80 लाख रूपये के व्यय से निर्मित खड़ारगली-सोमाकोठी सड़क का उद्घाटन भी किया।
    मुख्यमंत्री ने करसोग में एक करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित विषय विशेषज्ञ, बागवानीद्ध कार्यालय भवन, 16 करोड़ रूपये की लागत से बखरोट-सनारली-केलोधार-लुहरी सड़क के विस्तारीकरण कार्य, 4 करोड़ 55 लाख रूपये से बनने वाली ममेल-भनेरा सड़क व एक करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से बनने वाले उप कोषागार कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने 2 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से तैयार दबरोट-महानधी सड़क, 85 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सेरी बंगलो तथा 4 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से निर्मित  सेरी-माहाबण सड़क का उद्घाटन किया।
    मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने अशला और करसोग में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कि कहा कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 51 पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है जिन पर लगभग 77 करोड़ रूपये की धनराशि खर्च की जा रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान करसोग क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 42 करोड़ रूपये की लागत से 13 सम्पर्क सड़कों का निर्माण किया गया है। क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 36 किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर लगभग 27 करोड़ रूपये की राशि खर्च की गयी जबकि राज्य योजना के अंतर्गत सड़कों व पुलों के निमार्ण पर लगभग 16 करोड़ रूपये की राशि खर्च की गयी है।
    जय राम ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, अशला में पशु औषधालय खोलने, उच्च विद्यालय रिछणी को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, माध्यमिक विद्यालय  बाग चैवासी को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा क्षेत्र के तीन सम्पर्क मार्गो के निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपये देने की घोषणा की।
    उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन सालों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12,802 मामले स्वीेकृत किए गए जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के 5824 लोगों को पेंशन प्रदान करने पर 2 करोड़ 62 लाख रूपये की राशि खर्च की गयी। गृह निर्माण के अंतर्गत एक करोड़ 28 लाख रूपये खर्च किए गए। एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत इस अवधि में 88 लाख रूपये खर्च कर 499 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक करोड़ 36 लाख रूपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि करसोग में लगभग 3 करोड़ रूपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
    इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने करोड़ों रूपये की परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    भाजपा मंडलाध्यक्ष करसोग कुंदन सिंह ठाकुर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तथा पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.