Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गिरिपार को जनजाति का दर्जा दे सरकार , केंद्रीय हाटी समिति ने केंद्र से की मांग
    हिमाचल प्रदेश

    गिरिपार को जनजाति का दर्जा दे सरकार , केंद्रीय हाटी समिति ने केंद्र से की मांग

    By Himachal VartaJuly 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हाटी समिति राजगढ़ खण्ड की बैठक अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केन्द्रीय हाटी समिति के पदाधिकारियों, खण्ड समिति व तहसील समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक में तहसील व उप तहसील हाटी समितियों से पंचायत स्तर तक पंचायत समितियों का गठन जल्द करने के लिए प्रभावी प्रयास करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जबकि राजगढ़ खंड में जनसंख्या के दौरान अपनी मूल जाति खश- कनैत तथा भाट दर्ज करने की लोगों से अपील की गई।

    विदित रहे कि गिरिपार की इन दोनों जातियों के नाम वर्ष 1955 में गैरकानूनी रूप से खश-कनैत के स्थान पर राजपूत व भाट के स्थान पर ब्राह्मण राजस्व रिकार्ड में दर्ज कर दिया गया था।

    बैठक में केन्द्रीय हाटी समिति से आग्रह किया गया कि वह भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर हाटी को जनजाति और समूचे गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के पांच दशक पुराने मामले को पूरा करके गिरिपार क्षेत्र के लाखों लोगों को न्याय दिलाएं।

    बैठक में खण्ड हाटी समिति राजगढ़ के महासचिव विजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रत्तन हाब्बी, डा. कृष्णदत्त शर्मा, केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर व रविदत्त भारद्वाज तथा राजगढ़ तहसील समिति के अध्यक्ष विकल्प ठाकुर भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.