Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में दिव्यांग श्रेणी अध्यापकों के बैच वाइज 23 पदों के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन 
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में दिव्यांग श्रेणी अध्यापकों के बैच वाइज 23 पदों के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन 

    By Himachal VartaJuly 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित जेबीटी के 13, भाषा अध्यापक के 04 व शास्त्री अध्यापक के 06 पदों की बैच-वाईज अनुबंध आधार पर भर्ती की जाएगी, जिसकी काउंसलिंग के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दया राम ने दी।
    उन्होंने बताया कि जेबीटी के 13 पदों में सामान्य श्रेणी के बधिर और श्रवण बाधितों के लिए 08 पद, 03 पद अस्थि विकलांगता और 02 पद दृष्टिबाधितों के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार, शास्त्री अध्यापकों के सामान्य श्रेणी के कुल 06 पदों में 02 पद अस्थि विकलांगता, 02 पद बधिर और श्रवण बाधित और 02 पद दृष्टिबाधितों के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, भाषा अध्यापक सामान्य श्रेणी के 04 पदों में 01 पद अस्थि विकलांगता, 01 पद बधिर व श्रवण बाधित तथा 02 पद दृष्टिबाधितो के लिए आरक्षित हैं।
    दया राम ने बताया कि इन सभी पदों के लिए टेट परीक्षा उर्तीण होनी आवश्यक है तथा आवेदनकर्ता को निर्धारित मानदंडों के अनुसार 15 अंकों के मूल्यांकन प्रपत्र के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, 12वीं तथा इससे उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जेबीटी/एलटी/ओटी के लिए टेट पास का प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि काउंसलिंग के समय होने आवश्यक हैं। काउंसलिंग की तिथि अभ्यर्थियों को बाद में सूचित कर दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर की वेबसाइट www.ddeesirmour.blogspot-in पद पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के दूरभाष नम्बर 01702-224249 पर सम्पर्क कर सकते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.