नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमोर के मिड-डे-मील यूनियन की बैठक हिमाचल प्रदेश यूनियन अध्यक्ष राजपाल शर्मा की अध्यक्षता में हरिपुरधार (जिला सिरमौर) के विश्राम गृह में सम्पन हुई जिसमें लगभग 150 वर्करों ने भाग लिया। अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यंहा पर विभिन्न बिषय के बारे मे चर्चा हुई।
जिसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्कूल में 25 प्रतिशत बच्चों की शर्त को हटाया जाए तथा स्थाई नीति बनाई जाए। इनको मल्टीटास्क वर्कर बनाया जाए। हर महीने पांच तारीख से पहले बेतन मिलना चाहिए और अन्य कर्मचारी की तर्ज पर छूटी दी जाए।
इसके अतिरिक्त वर्करों को अठारह हजार रुपए वेतन मिलना चाहिए और मिड डे मील महिला वर्कर को करवा चौथ तथा भाई दूज पर भी छूटी दी जाए। बैठक मे मिड डे मील वर्करों को कम वेतन दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया।
इस दोरांन बकरास ब्लॉक के प्रधान विपिन ठाकुर व सचिव कमलेश कुमार, प्रदीप, भजन, बिजय, बबली शर्मा, ममता शर्मा, कमलेश शर्मा, नेत्र सिंह, दीप राम, रीना देबी, कमलेश कुमार डारटा, दीपो देबी, सुरेंद्र ,उर्मिल रावत, सुमित्रा देबी, संतोष, शांति व तारा देबी, मुख्य रूप से मौजूद रहे।
