Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»“मुख्यमंत्री आवास योजना’’ से साकार हुआ मल्ली देवी का अपने आशियाने का सपना”
    हिमाचल प्रदेश

    “मुख्यमंत्री आवास योजना’’ से साकार हुआ मल्ली देवी का अपने आशियाने का सपना”

    By Himachal VartaAugust 1, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार सभी वर्गो के संतुलित व समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में निरंतर आगे बढते हुए गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के विकास व उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं। इन योजनाओं में से एक प्रमुख योजना है ’मुख्यमंत्री आवास योजना’ जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, कमजोर व कम आय वर्ग के आवासहीन लोगों को रहने के लिए अपना घर उपलब्ध करवाना है।
    ऐसे ही गरीब, आवासहीन एवं जरूरतमंद श्रीमती मल्ली देवी, जो कि जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के भाट का सयाना गांव की निवासी हैं, का कहना है कि उनके घर की दशा खराब होने और छत टूट-फूट जाने के कारण बारिश का पानी अन्दर आने से बहुत ही परेशानी हो रही थी। उन्होंने ने बताया कि गर्मी के मौसम में तो जैसे-तैसे दिन दिन निकल जाता था, लेकिन मौसम खराब होने पर खासकर बरसात व सर्दियों के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण रहना मुश्किल हो जाता था। उन्होंने बताया कि घर की माली हालत भी इतनी अच्छी नहीं है कि वह मकान बना सके।
    श्रीमती मल्ली देवी ने बताया कि इसी दौरान उन्हें ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंत आवासहीन लोगों, जिनके पास रहने के लिए उपयुक्त मकान नहीं है, को मकान निर्माण करने हेतु धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ’मुख्यमंत्री आवास योजना’ आरम्भ की गई है। इस योजना के बारे में पता चलने पर उन्होंने ’मुख्यमंत्री आवास योजना’ के तहत आवास बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए ग्राम पंचायत में अर्जी दी। ग्राम पंचायत द्वारा उनकी आवास की जरूरत को देखते हुए आवेदन को अनुमोदित करने के पश्चात् स्वीकृति के लिए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय राजगढ़ भेजा गया। इसके बाद विभाग द्वारा मकान निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मकान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करने के अतिरिक्त 95 दिनों तक मनरेगा में काम भी दिया गया।
    श्रीमती मल्ली देवी ने बताया कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उनका पक्के मकान का सपना पूरा होगा, लेकिन प्रदेश सरकार की गरीब, आवासहीन, निर्धन एवं आय रहित लोगों के लिए आवास उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आरम्भ की गई ’मुख्यमंत्री आवास योजना’ ने उनके आशियाने के सपने को साकार किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने इस आशियाने में परिवार सहित हंसी-खुशी के साथ आराम से रह रहीं हैं। उन्होंने गांव के गरीब व जरूरतमंद आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
    खण्ड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीब, निर्धन व निम्न आय वर्ग के लोगों को आवास बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है और इसके अतिरिक्त उन्हें 95 दिन मनरेगा में काम भी दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम सभा द्वारा पात्र लोगों का चयन किया जाता है। उन्होंने पंचायत प्रधानों व पंचायत जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि सरकार चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.