Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मिशन रिपीट को जुट जाएं कार्यकर्ता , जन जन तक पहुचाएं सरकार की योजनाएं : सुखराम
    हिमाचल प्रदेश

    मिशन रिपीट को जुट जाएं कार्यकर्ता , जन जन तक पहुचाएं सरकार की योजनाएं : सुखराम

    By Himachal VartaAugust 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। रविवार देर शाम राजपुर में आज भोज ज़ोन के भारतीय जनता पार्टी के पाँच ग्राम केंद्रो के 20 बूथों के ग्राम केंद्रो का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें।

    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जायें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फायदा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन की उम्र 80 से घटाकर 70 की जिससे पांवटा साहिब विधानसभा के लगभग 3700 से अधिक लोगों को प्रतिमाह 1500₹ की पेंशन का लाभ मिला। प्रदेश सरकार ने 65 से 70 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000₹ पेंशन शुरू की। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना व प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना से हज़ारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

    केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना व प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना से हज़ारों परिवार लाभान्वित हुए हैं। केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि,वन रैंक वन पेंशन,प्रधानमंत्री योजना इत्यादि व प्रदेश सरकार की सहारा योजना, जनमंच, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना,शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम कल्याण बोर्ड इत्यादि योजनाएं कार्यकर्ताओं को बतायी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं हर वर्ग को लाभान्वित कर रही हैं।इन योजनाओं से आम व्यक्ति को लाभ हो रहा हैं।इन योजनाओं से पांवटा विधानसभा के लगभग हर परिवार को लाभ मिला हैं।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा के लिए तैयार रहने व जनता में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से जयराम सरकार पुनः बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के चुनावों में उतरेगी व मिशन रिपीट का लक्ष्य पूर्ण करेगी। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत व चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

    उन्होंने बूथ को मजबूत करने हेतु 11 महत्वपूर्ण बिंदु कार्यकर्ताओं को बताये।उन्होंने कहाँ की विधानसभा को जीतने के लिए हमें अपना-२ बूथ जीतना आवश्यक हैं। उन्होंने नारा देते हुए कहाँ कि बूथ जीतो विधानसभा जीतो। उन्होंने ग्राम प्रमुख,बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष बीएलए को उनका दायित्व व कार्य बताये।

    उन्होंने ने पन्ना प्रमुख व पन्ना कमेटियों के गठन करने के,पन्ना प्रमुख के साथ पन्ना सहयोगी व बूथों के व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर 15 दिनों में मंडल को सूची देनी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह माह के अंतिम रविवार को मन की बात अवश्य सुने व इसकी चर्चा बूथ पर अन्य लोगों के साथ करे।

    उन्होंने चुनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। बैठक में मंडल महामंत्री जितेंद्र कुमार,देवराज चौहान , युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, मनीष तोमर,राहुल चौधरी, भाजपा समर्थक जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए उपस्थित रहें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.