नाहन (हिमाचलवार्ता)। – श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर नाहन की क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट मैथिली शेखर द्वारा श्री साई अस्पताल अम्बाला कैंट में कर्मचारियों के लिए अस्पताल शिष्टाचार और मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री साई अस्पताल के लगभग 30 कर्मचारियों ने भाग लिया। मैथिली शेखर द्वारा अस्पताल कर्मचारियों को अस्पताल शिस्टाचार के विषय में जागरूक किया गया।
किस प्रकार से रोगियो के साथ व्यवहार करना चाहिए। अपने साथी कर्मचारियों के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना चाहिए। साथ ही मैथिली शेखर ने समझया कि सभी कर्मचारिओं को अस्पताल पहुँच कर केवल अपने काम पर ध्यान करना चाइये।
पर्सनल एवं प्रोफेशनल जिंदगी को अगल रखना चाहिए। व्यक्ति के पर्सनल प्रॉब्लम से उनका कार्यक्षेत्र में फर्क नहीं करना चाहिए। सभी कर्मचारिओं को मिल जुल कर कार्य करना चाहिए।
इन सभी विषय पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही 10 साइकोलॉजिकल सर्वे भी किया गया। जिसमें कर्मचारियों द्वारा दस सवालों के जवाब दिए गए, जिस से कर्मचारों का मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गयी।
श्री साई अस्पताल अम्बाला कैंट के एच आर पंकज लखनपाल द्वारा क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट मैथिली शेखर का इस सेमिनार में जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया गया।