Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राष्ट्रीय ध्वज का सभी करें सम्मान – राम कुमार गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रीय ध्वज का सभी करें सम्मान – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaAugust 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    आगामी 15 अगस्त को नाहन चौगान में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। देश कि एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक हमारे राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का सम्मान हम सभी को करना चाहिए। तिरंगे को फहराने, उतारने तथा उसके रखरखाव को पूरे शिष्टाचार, सभ्यता और सलीके के साथ करना चाहिए क्योंकि यह हमें एक सूत्र में बांधता है।
    यह उद्गार उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जायेगा। इसी कड़ी में परेड में हिस्सा लेने वाले सभी जवानों का आरटीपीसीआर टेस्ट समारोह की रिहर्सल से पहले किया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण के फैलने की सम्भावना को रोका जा सके।
    मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि देगें। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चन्द्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.