नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज नोहराधार में किसान सभा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जिला किसान सभा अध्यक्ष रमेश वर्मा की अगुआई में यह रैली पूरे बाजार में निकाली गई। किसानों ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।
किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। हमारे किसान दिल्ली में प्रदर्शन पर डटे हुए है 500 किसानों की मौत हो चुकी है फिर भी सरकार मौन बैठी है। नौहराधार में प्रदेश सरकार द्वारा कोई विकास नहीं किया गया है यहां के लोगों को लोकसभा में चुनाव के दौरान कालेज का लालच देकर वोट तो ले लिए मगर कालेज आज तक नहीं खोला गया।
जिससे क्षेत्र के लोग अब ठगा महसूस कर रहे है यही नहीं क्षेत्र में सरकार के चार वर्ष बीतने पर यहां पर एक विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई जो कि शर्म की बात है। युवा कांग्रेस के ओपी ठाकुरगंज ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।
