Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बेसहारा पशु दे रहे शहर में हादसों को न्यौता, सड़कों व गलियों में गंदगी फेला रहे पशु 
    हिमाचल प्रदेश

    बेसहारा पशु दे रहे शहर में हादसों को न्यौता, सड़कों व गलियों में गंदगी फेला रहे पशु 

    By Himachal VartaAugust 9, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। शहर में बेसहारा घूम रहे पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। सड़कों पर घूम रहे पशु जहां दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं वहीं लोगों का बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

    मीडिया से बात करते हुए नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उपायुक्त सिरमौर के आदेशों के बाद बेसहारा पशुओं को छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि ऐसे पशुओ को पकड़ कर माता बाला सुंदरी गौ सदन भेजा जाएगा।

    मुहिम को क्रियान्वित करने के लिए पशुपालन विभाग से भी बात की जा रही है। उन्होंने बताया कि पशुओं में लगे टैग के माध्यम से पशु मालिकों का पता लगाया जाएगा।

    पशु मालिक का सड़को पर पशु बेसहारा छोड़ने पर 5 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा । उन्होंने कहा कि काटे गए चालान की राशि में से 4 हजार गोशाला को जबकि 1 हजार नगर परिषद को जाएँगे।

    नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अधिकतर पशु ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की ओर छोड़े जाते हैं । क्योंकि अक्सर देखा गया है कि जब पशु दूध देना बंद कर देते हैं तो लोग उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं जो भी किसी भी सूरत में सही नहीं है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे पशुओं को यदि वह नहीं पाल सकते हैं तो उन्हें गौ सदन पहुंचाएं ताकि गोवंश की रक्षा भी हो सके और हादसों से भी बचा जा सके। गौरतलब है कि दिसम्बर 2021 तक जिला सिरमौर को बेसहारा पशओं से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

    जिसको लेकर डीसी सिरमौर ने बेसहारा छोड़े जाने वाले पशुओं पर कार्रवाई करने के लिए जहाँ नगर परिषद को जिम्मेवारी सौंपी हैं तो वहीं पुलिस विभाग को भी ऐसे पशु मालिकों के चालान काटने के आदेश जारी किए थे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.