Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वच्छता मानव जीवन का अभिन्न अंग – उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    स्वच्छता मानव जीवन का अभिन्न अंग – उपायुक्त

    By Himachal VartaAugust 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज नाहन चौगान से स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसलिए इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित न रखते हुए जीवन भर जारी रखें।

    उन्होंने कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है जिसके तहत केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर जन सहभागिता के साथ पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल की जा रही है।
    उपायुक्त ने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने पर ही उसका सही निष्पादन हो सकता है इसलिए लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा अलग-अलग करके रखें और नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा ले जाने वाली गाडी में डालें ताकि उसका वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना अपने शहर और गांव को साफ रख पाना मुमकिन नहीं है इसलिए लोग कूड़े को घर से बाहर न फेंके और उसे अलग-अलग कर नगर परिषद या नगर पंचायत के कर्मचारी को दें। अगर हम घर पर ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके देंगे तो उन कर्मचारियों को भी दूषित वातावरण में काम नहीं करना पड़ेगा।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और सभी टुकडि़यों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
    इस मौके पर नाहन शहर के 13 वार्ड की सफाई के लिए 13 टुकड़ियां बनाई गई थी जिनका नेतृत्व सम्बंधित पार्षद और सरकारी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किया गया जिनमें स्वयं सहायता समूह, सेवा भारती, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवी तथा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शामिल थे। इन टुकड़ियों ने शहर के 14 हॉट स्पॉट, जहां ज्यादा गन्दगी और कूड़ा होता है, उनकी साफ सफाई की।
    इस अभियान के तहत जिला के सभी छः उपमण्डलों में साफ सफाई की गई और पौधारोपण भी किया गया।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा देवी, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.