Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पच्छाद कांग्रेस को यशपाल तनैइक ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ
    हिमाचल प्रदेश

    पच्छाद कांग्रेस को यशपाल तनैइक ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

    By Himachal VartaAugust 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद में कांग्रेस का वर्चस्व पुनः हासिल करने के लिए अभी से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जिसे आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

    इसी कड़ी में सोमवार को राजगढ़ विश्राम गृह में पच्छाद कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व मंत्री जीआर मुसाफिर व पच्छाद के प्रभारी यशपाल तनैइक विशेष रूप से मौजूद रहे।

    इस मौके पर बढ़ती मंहगाई पर एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसे एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा गया। बता दें कि वर्ष 2012 के विस चुनाव के उपरांत पच्छाद में तीन बार कमल का फूल लगातार खिल रहा है।

    दूसरी ओर कांग्रेस हाईकमान नेे जिस प्रकार पैराशूट से दयाल प्यारी की पच्छाद कांग्रेस मेें एंट्री करवाई है उससे मुसाफिर अपने आप को आगामी विस चुनाव में असुरक्षित महसूस कर रहे है ।

    पच्छाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त करने के लिए मुसाफिर ने बैठकों का दौर शुरू किया है। ताकि इस बार पच्छाद में भाजपा के किले को ध्वस्त किया जा सके और मुसाफिर अब ऐसा कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं।

    यशपाल तनैइक का कहना है कि पच्छाद में कांग्रेस एकजुट है और जो कमियां पिछले चुनाव में रह गई थी उसमे सुधार लाया जाएगा। उन्होने कहा कि अन्य जिला के कुछ कांग्रेसी पच्छाद में हस्तक्षेप कर रहे हैं जिस बारे मामला हाईकमान के साथ उठाया जा रहा है।

    कहा कि भाजपा की कुशासन और दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। बताया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों बारे आम जन को जानकारी दी जाएगी ।

    तनैइक ने स्पष्ट कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी के विरूद्ध कार्य करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डटकर काम करे ताकि 2022 में पच्छाद में फिर से कांग्रेस अच्छे मतों से विजय हासिल कर सके ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.