पंजाहल में हैल्थ सब सेंटर और रा.व.मा.पा. के नये भवनों का करेंगे उदघाटन
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र में 13 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर जा रहे हैं। इस दौरान डा. बिन्दल जहां विकास कार्र्याे का लोकार्पण करेंगे वहीं भाजपा के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में भी भाग लेंगे।
डा. बिन्दल 13 अगस्त प्रात 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पंजाहल के नव निर्मित भवन का उघाटन करेगे। इसके पश्चात 10 बजे पंजाहल हैल्थ सब सेंटर के नव निर्मित भवन का लोर्कापण करेंगे।
डा. राजीव बिन्दल 13 अगस्त को 11 बजे पंजाहल में भाजपा के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में भी भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में धारटी क्षेत्र की 9 पंचायतांें के त्रिदेव व अन्य आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।
