नाहन (हिमाचलवार्ता)। शहरी विकास विभाग ने प्रदेश की कुछ शहरी निकायों के लिए नये मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की है और नगर पंचायत राजगढ़ के लिए भी 3 पार्षद मनोनीत किये गये है | पिछले मनोनीत पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने पर तीन नए पार्षदों को मनोनीत किया गया है |
वार्ड न० 5 से विनोद दानी नगर पंचायत में पहले भी पार्षद रह चुके है | इनके अतिरिक्त राजेन्द्र सूद वार्ड न० 6 व सौरभ साहनी वार्ड न० 3 से सम्बन्धित है | तीनो मनोनीत पार्षदों ने अपने चयन के लिए विधायक रीना कश्यप , सांसद सुरेश कश्यप व् शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है