Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दशमेश रोटी बैंक ने 105 किलोमीटर दूर जाखना में जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करवाया राशन
    हिमाचल प्रदेश

    दशमेश रोटी बैंक ने 105 किलोमीटर दूर जाखना में जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करवाया राशन

    By Himachal VartaAugust 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– दशमेश सेवा सोसायटी और दशमेश रोटी बैंक ने शिलाई क्षेत्र के दूरदार गांव में जरूरतमंद लोगों को महीनें भर का राशन उपलब्ध करवाया है। जिला मुख्यालय नाहन से करीब 105 किलोमीटर दूर भूस्खलन के चलते बंद हुए रास्तों के बावजूद भी गांव जाखना, माशु, तयूनी पहुंचा है। यहां आसपास के क्षेत्र के लोगों को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया गया। यह जरूरतमंद परिवार दशमेश रोटी बैंक द्वारा की गई मदद को देखते हुए भावुक भी हो गए ।

    दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि दशमेश रोटी बैंक प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र शिलाई के गांव जाखना समेत आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन वितरित करने के लिए करीब 105 किलोमीटर का सफर तय कर गांव पहुंचे है।

    उन्होंने बताया कि यहां जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया गया। जिसमें आटा, चावल, दालें, चीनी, रिफाइंड तेल, नमक शामिल है। तो वहीं भारी बरसात के बाद जिन लोगों के घरों में पानी टपकता था उन्हें तिरपाल आदि भी उपलब्ध करवाई गई है।

    उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बहुत से जरूरतमंद परिवार आर्थिक तंगी के चलते दो समय का भोजन जुटाने के लिए असमर्थ है। जब दशमेश रोटी बैंक ने आज उन्हें राशन देते हुए प्रत्येक माह राशन उपलब्ध करवाने की बात कहीं तो यह परिवार भावुक हो उठे और अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस मौके पर टीम में परमजीत सिंह, रणधीर सिंह, मनिंद्र सिंह, दलीप सिंह व रवि तोमर मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.