Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में किसानों की मांगे पूरी करे सरकार : राकेश टिकैत
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में किसानों की मांगे पूरी करे सरकार : राकेश टिकैत

    By Himachal VartaAugust 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हिमाचल में किसान कई समस्या से जूझ रहा है। मगर सरकार इनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। राकेश टिकैत आज नाहन में मीडिया से रूबरू हुए।

    राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश के मंडी जिला में प्रस्तावित हवाई पट्टी को नहीं बनने दिया जाएगा यदि यहां किसानों को उनकी जमीन का सरकार द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिया गया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ओलावृष्टि से हिमाचल में सेब को बड़ा नुकसान पहुंचा है मगर सरकार प्रभावित भगवानों को उचित मुआवजा नहीं दे पाई है और यदि जल्द किसानों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो भारतीय किसान यूनियन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

    राकेश टिकैत ने कहा कि हिमाचल में बड़ी मात्रा में धान उगाया जाता है मगर यहां किसानों से धान नहीं खरीदा जाता ऐसे में हिमाचल में ही धान को खरीदने का प्रावधान होना चाहिए ताकि किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि कहा कि हिमाचल में उत्पादित होने वाली सब्जियों का एमएसपी सरकार द्वारा घोषित किया जाना चाहिए क्योंकि सब्जी उत्पादकों को बड़ा नुकसान एमएसपी घोषित न होने के चलते उठाना पड़ता है।

    टिकैत ने यह भी कहा कि किसान यूनियन की सरकार से माँग है कि सब्जी उत्पादकों को हिमाचल में ट्रांसपोर्ट सब्सिडी की सुविधा प्रदान की जाए साथ ही प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग स्थापित हो ताकि किसानों की आय के साधन पैदा हो सके। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापिस ना होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.